चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में बदलाव रैली आयोजित करेगी। रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी।अश्वनी शर्मा ने कहा कि 16 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे, लेकिन इन वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में भी विफल रही है और अपने कई वादों से यू-टर्न ले चुकी है।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशा, माइनिंग माफिया और भ्रष्टाचार बेलगाम हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल रही। उन्होंने दावा किया कि मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।उन्होंने बेअदबी मामलों में कार्रवाई न होने, किसानों को हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा न करने और व्यापारियों पर कथित टैक्स उगाही का भी मुद्दा उठाया। शर्मा के अनुसार, प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और चेन स्नैचिंग, गैंगवार तथा फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ नगर निगम का बड़ा फैसला प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर भी मिलेगा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में फायर सेफ्टी व्यवस्था को…
Share to :

बिक्रम मजीठिया समेत 9 आरोपियों ने चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी से मांगी छूट, भोग समारोह और सुप्रीम कोर्ट पेशी का दिया हवाला

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल रहे…
Share to :

मैक्स अस्पताल मोहाली में कैंसर इलाज की नई क्रांति, एडवांस्ड रेडिएशन थेरेपी तकनीक एज (3.0) हुई लॉन्च

चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली ने…
Share to :

मानहानि मामले में सुखबीर सिंह बादल को व्यक्तिगत पेशी से छूट, अगली सुनवाई 27 फरवरी को

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ स्थानीय अदालत ने सोमवार को…
Share to :