चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की एचसीएस अधिकारी गायत्री के नाम को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी गायत्री हुड्डा को रिश्तेदार बताए जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि मंत्री बेदी द्वारा दिया गया बयान तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है।इस मुद्दे पर सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसी बीच विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा लाए गए श्रीराम जी पर चर्चा के प्रस्ताव पर भी विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि जी राम जी को लेकर इस सदन में चर्चा का औचित्य क्या है, जिससे सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई।मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब स्पीकर हरविंद्र कल्याण और बीबी बत्रा के बीच तीखी बहस हो गई। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि यदि सदस्य इस विषय पर चर्चा करना चाहते हैं तो नियमों के तहत बोलें, अन्यथा किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी। स्थिति बिगड़ती देख कांग्रेस विधायकों ने विरोधस्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया।वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष पर राम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाएगी। पूरे घटनाक्रम के बीच सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही।
You May Also Like
रोज गार्डन में खिला रंगों का उत्सव प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया रोज फेस्टिवल का उद्घाटन
- Vishal
- February 20, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-36 मर्डर केस का खुलासा युवती की हत्या का आरोपी विनय कुक गिरफ्तार
- Vishal
- February 23, 2026
घर के आंगन से रेलवे स्टेशन तक चंडीगढ़ के लापता बच्चे यूपी में सुरक्षित मिले चंडीगढ़
- Vishal
- December 25, 2025
कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने किसानों से मेले में पहुंचकर नई कृषि तकनीक जानने की अपील की
- Vishal
- January 16, 2026