चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह का ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया गया है। वे यहां डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जारी सूची में उनका नाम शामिल है। लंबे समय से खाली पड़े डीआईजी पद पर उनकी नियुक्ति को पुलिस प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में डीआईजी का पद पिछले कुछ समय से रिक्त था। इससे पहले यह जिम्मेदारी 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार के पास थी, जिनका कुछ महीने पहले तबादला कर दिया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से यह पद खाली चल रहा था। ऐसे में राजीव रंजन सिंह की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।इस दौरान चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी तबादला हो गया था। उस समय अंतरिम व्यवस्था के तहत कुछ अवधि के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब नए डीआईजी के आने से पुलिस विभाग में स्थिरता और बेहतर समन्वय की संभावना जताई जा रही है।राजीव रंजन सिंह को एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है। दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंडीगढ़ में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026