चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में 14 वर्ष पहले हुए मारपीट और हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अदालत में चल रहे ट्रायल के दौरान चश्मदीद गवाह नवनीत सिंह अपने पूर्व बयान से पलट गया और उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान नवनीत सिंह ने कहा कि वह न तो लॉरेंस बिश्नोई को जानता है और न ही पहचानता है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीश भारद्वाज के अनुसार गवाह के इस बयान से अभियोजन पक्ष की स्थिति कमजोर हुई है। इससे पहले भी शिकायतकर्ता सहित कई गवाह अपने बयान से मुकर चुके हैं। साक्ष्यों के अभाव में निचली अदालत छह आरोपियों—अमनदीप सिंह, मुल्तानी, तरसेम सिंह और रणजोत सिंह समेत अन्य—को पहले ही बरी कर चुकी है। फिलहाल मामले में केवल लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ सुनवाई जारी है। उसे पूर्व में भगोड़ा घोषित किया गया था और वर्ष 2022 में अदालत ने उसके खिलाफ आरोप तय किए थे।क्या है मामलावर्ष 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति से जुड़े दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता अंकित ग्रोवर के अनुसार, पूसू नेता जीवनजोत चहल को चेयरमैन घोषित किए जाने के बाद सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान झगड़ा हुआ। आरोप है कि फायरिंग, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।अब गवाह के बयान से मुकरने के बाद इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026