पंजाब 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे। मुख्य निशाना अबू धाबी के पास स्थित अल-धफरा एयर बेस था। यूएई की मिसाइल रक्षा प्रणाली ने अधिकांश हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन गिरते मलबे से दुबई के पांच प्रमुख स्थानों—हवाई अड्डा, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह, बुर्ज खलीफा क्षेत्र और जेबल अली बंदरगाह—को नुकसान पहुंचा। इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं।तनावपूर्ण हालात के चलते दुबई हवाई अड्डे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और भारत ने भी दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। इस बीच पंजाब के बठिंडा स्थित SSD गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत दुबई में फंस गई हैं।डॉ. नीरू गर्ग 23 फरवरी को परिवार के साथ दुबई घूमने गई थीं और 28 फरवरी (शनिवार) को भारत लौटना था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे जब वे वापसी के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं तो अचानक एयरपोर्ट बंद करने की घोषणा कर दी गई। उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया, लेकिन जब वे दूतावास पहुंचीं तो कार्यालय बंद मिला।डॉ. गर्ग के अनुसार, वे रात 10 बजे तक करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर किसी तरह एक होटल पहुंचीं और रात गुजारी। रविवार सुबह 11 बजे होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने के लिए कह दिया।वीडियो संदेश में डॉ. नीरू गर्ग ने बताया कि उनके पास अब पैसे खत्म हो चुके हैं। वे बीपी की मरीज हैं और दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, वहीं फंसे भारतीयों में चिंता का माहौल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :