दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते पंजाब के बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता एक्टर एमी विर्क का परिवार भी यूएई में फंस गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी उड़ानें रद्द होने के कारण पंजाब वापस नहीं लौट पा रही हैं।एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट से आने वाली हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है। उनकी बेटी भी डरी हुई है और मासूमियत में कह रही है कि यदि कुछ हुआ तो वह बेड के नीचे छिप जाएगी। इस भावुक पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक और परिजन लगातार हालचाल ले रहे हैं।इधर, दुबई में हनीमून मनाने गया मानसा का एक नवविवाहित जोड़ा भी वहां फंसा हुआ है। परिवार के सदस्य पंजाब में चिंतित हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बठिंडा के एक प्रिंसिपल ने भी वीडियो जारी कर खुद के दुबई में फंसे होने की जानकारी दी है और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है।भारत और मिडिल ईस्ट के बीच फिलहाल आवाजाही प्रभावित है, जिससे कई भारतीय नागरिकों की वापसी अटकी हुई है। इस बीच पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है।
मदद के लिए लोग 0172-2260042 और 0172-2260043 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 भी जारी किया गया है, ताकि फंसे हुए लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चरागाह की जमीन पर अवैध खेती का आरोप, करहला गोरवा में प्रधान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश 6जनवरी(दैनिक खबरनामा)जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक लोधा अंतर्गत गांव करहला गोरवा…
Share to :

बैनाड़ रोड जयपुर में श्री श्याम ताली अरदास कीर्तन एवं पौष-बड़ा प्रसादी का भव्य आयोजन

जयपुर 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)जयपुर। श्री श्याम सेवा परिवार समिति (रजि.) एवं…
Share to :

अवैध संबंध में बाधा बना चाचा, भतीजे ने कुल्हाड़ी से की हत्या 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मथुरा के राया थाना क्षेत्र के चौकी…
Share to :

दमोह में मानवता शर्मसार जंगल में नवजात शिशु को छोड़कर फरार हुई निर्दयी मां

मध्य प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत बरी गांव…
Share to :