चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यसभा चुनाव ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को दिलचस्प मोड़ पर ला दिया है। कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे पर दांव लगाते हुए एससी समाज से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पिछले दो राज्यसभा चुनावों में हुई घटनाओं को दोहराने से रोकना है।दरअसल, 2016 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 14 वोट अमान्य घोषित कर दिए गए थे, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा था। वहीं 2022 के चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने से पार्टी की रणनीति को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में इस बार कांग्रेस नेतृत्व पूरी सावधानी बरतते हुए चुनाव मैदान में उतरा है।राज्यसभा चुनाव के नामांकन से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने अचानक कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार घोषित कर सभी को चौंका दिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के नाम चर्चा में थे। इनमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक राव दान सिंह और कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे थे। बताया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उदयभान के नाम का समर्थन कर रहे थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने इस सुझाव को स्वीकार नहीं किया।सूत्रों के अनुसार, कर्मवीर सिंह बौद्ध का नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टीम की सिफारिश पर तय किया गया है। यही वजह रही कि इस फैसले में प्रदेश नेतृत्व की तुलना में केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका ज्यादा अहम रही। पार्टी का मानना है कि बौद्ध किसी भी गुट से सीधे तौर पर जुड़े नहीं हैं, जिससे पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राव और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने सभी विधायकों को एकजुट रखना और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग या विवाद से बचना है। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि इस बार राज्यसभा चुनाव में पिछली गलतियों को दोहराया न जाए और पार्टी मजबूती के साथ चुनाव में सफलता हासिल करे।
You May Also Like
बिना तलाक दूसरा विवाह करने वाली महिला 498-A में ‘पति’ पर केस नहीं कर सकती हाईकोर्ट
- Vishal
- February 11, 2026
पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग
- Vishal
- April 25, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-9 हत्याकांड 3 दिन रेकी, जंगी ऐप से निर्देश, विदेशों तक फैला गैंग कनेक्शन
- Vishal
- March 20, 2026
शेयर वाइस रजिस्ट्री खोलने के फैसले का स्वागत, चंडीगढ़ के स्टेटस पर स्पष्टता की मांग
चंडीगढ़ 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल…
- Vishal
- March 7, 2026