पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली और लुधियाना में जमीन की रजिस्ट्री और माल रिकॉर्ड में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) के निर्देश पर पंजाब स्टेट क्राइम, मोहाली ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन निजी व्यक्ति और तीन सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।मामले में कविता ठाकुर, ऋषि कवातरा, राखी कवातरा, रजिस्ट्री क्लर्क गुरप्रीत सिंह, पटवारी प्रिंस कुमार (सभी निवासी लुधियाना) और सब-रजिस्ट्रार सुरिंदरपाल सिंह पन्नू (निवासी फेज-10 मोहाली) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।यह मामला गुरदेव नगर, लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता अनुदीप कौर की ओर से दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत दो मामलों (नंबर 74/2022 और 41/2024) से संबंधित है। आरोप है कि लुधियाना के माल विभाग के कुछ अधिकारियों और निजी व्यक्तियों ने आपसी मिलीभगत से नियमों की अनदेखी कर विवादित जमीन की रजिस्ट्री कर दी।मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित जमीन को लेकर अदालत ने स्टेटस-को का आदेश जारी किया हुआ था। इसके बावजूद माल रिकॉर्ड में बदलाव कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक पटवारी ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अदालत के स्टेटस-को आदेश को रिकॉर्ड से हटा दिया, जिसके बाद करीब 8 कनाल 2 मरला जमीन की रजिस्ट्री आगे बढ़ा दी गई।जांच में यह भी सामने आया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ठीक से जांच नहीं की गई। अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के चलते विवादित जमीन की रजिस्ट्री दर्ज हो गई, जिससे कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप है।विजिलेंस जांच रिपोर्ट के आधार पर पीबीआई ने पंजाब स्टेट क्राइम को तुरंत केस दर्ज करने और पूरे मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘मिशन रोज़गार’ के तहत 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पेड टॉयलेट ठेकेदार पर ₹60 हजार का जुर्माना

पंजाब 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा)लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली…
Share to :

पंजाब में मार्च में 97% कम बारिश, आज से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 4 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

पंजाब 14 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में इस साल…
Share to :

मोहाली में जब्त नशीले पदार्थों का बड़ा निपटान, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई

दैनिक खबर नामक 5 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ…
Share to :