चंडीगढ़ 9 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Panjab University में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरएसएस पदाधिकारी को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस फैसले का विरोध करते हुए सथ पार्टी से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने Punjab Police को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। कई छात्र नेताओं को पुलिस ने घसीटते हुए हिरासत में लिया, जबकि एक छात्र को पुलिसकर्मी कॉलर पकड़कर ले जाते हुए भी देखा गया।सथ पार्टी के सदस्य Sukhman Singh ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने पहले ही इस कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान कर दिया था। उनका कहना था कि कार्यक्रम में आरएसएस नेता को बुलाए जाने का विरोध इसलिए किया गया क्योंकि उनकी पार्टी आरएसएस को सिख विरोधी मानती है।सुखमन सिंह के अनुसार कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की गई थी कि सिख इतिहास पर होने वाले लेक्चर में आरएसएस पदाधिकारी को मुख्य अतिथि न बनाया जाए। इसके लिए वाइस चांसलर को पत्र भी दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2004 के एक हुक्मनामे में अकाल तख्त ने आरएसएस को सिख विरोधी बताया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :