चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सीएम Bhagwant Mann, नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa समेत सभी दलों के विधायकों ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा—अमेरिका के दबाव में झुके तो फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन पंजाब विधानसभा में मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस, शिअद और बसपा के विधायकों का भी समर्थन मिला। सदन में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann, नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इस ट्रेड डील में पंजाब के किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिका के साथ हुए समझौते से पंजाब सहित देशभर के किसानों के अधिकार और बीज इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होगी।चर्चा के दौरान कई विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में किसानों के हितों से समझौता करती है तो देश में एक और बड़ा किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है।कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की जानकारी हमें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सोशल मीडिया से मिलती है। उन्होंने इसे “ट्रेड डील नहीं बल्कि सरेंडर” बताया।नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अपने कारोबारी मित्रों को बचाने के लिए यह समझौता किया है। वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अमेरिका की शर्तों पर बनी यह डील देश की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए खतरा बन सकती है।विधायकों ने आशंका जताई कि इस समझौते से पंजाब की मंडी व्यवस्था, डेयरी सेक्टर और किसानों की आय पर गंभीर असर पड़ सकता है। सदन में कई सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों के हितों को नुकसान हुआ तो पंजाब में इस समझौते को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
You May Also Like
चंडीगढ़ को मिलेगा ₹1,000 करोड़ का मेगा मेकओवर, बदलेगा शहर का स्काईलाइन अहम प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार
- Vishal
- January 3, 2026
हरियाणा में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की पैनी नजर, राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बनी राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी
- Vishal
- January 31, 2026
सेक्टर-35 मार्केट में चलती कार में लगी आग, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बाल-बाल बचे
- Vishal
- March 5, 2026
चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की
- Vishal
- January 11, 2026