चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ जानकारी के अनुसार कंवरदीप कौर ने अपने पद पर एक साल के एक्सटेंशन के लिए आवेदन भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक उनके एक्सटेंशन के लिएGovernment of Punjab की ओर से एनओसी दे दी गई है और चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके अलावा Ministry of Home Affairs ने भी फाइल को क्लीयर कर दिया है। फिलहाल यह फाइल अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के पास भेजी गई है और उनके निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।इस मामले के बीच एक बार फिर चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर यूटी कैडर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी उठने लगी है। इससे पहले भी प्रशासनिक तालमेल और बेहतर शासन के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर यह मांग की जा चुकी है कि इस पद पर यूटी कैडर के अधिकारी को ही तैनात किया जाए।गौरतलब है कि आतंकवाद के दौर में चंडीगढ़ को डिस्टर्ब एरिया घोषित किया गया था। उसी समय पहली बार पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी Sumedh Singh Saini को यहां एसएसपी नियुक्त किया गया था। उनके तबादले के बाद से अब तक लगातार पंजाब कैडर के अधिकारी ही इस पद पर तैनात होते आ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में शुरू हुआ ‘खेल का उपहार, नशे पर प्रहार’ अभियान, दो महीने तक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई:  नशे के खिलाफ माहौल बनाने और युवाओं…

चंडीगढ़ में CLU और इंडस्ट्रियल प्लॉट कन्वर्जन पर रोक मास्टर प्लान और जमीन की कमी बनी बड़ी वजह

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ शहर में विकास और सुधारों की…

गुरबाणी प्रसारण को लेकर विधायक निज्जर की मांग, सभी चैनलों पर मुफ्त दिखाया जाए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 5 अगस्त: आम आदमी पार्टी के विधायक इंदरबीर सिंह…

NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: 21 जून को बठिंडा-चंडीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, मोहाली-पटियाला समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 16 जून : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)…