महाराष्ट्र 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) Maharashtra Legislative Assembly में चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।
पुलिस के मुताबिक जैसे ही धमकी की सूचना मिली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। एहतियात के तौर पर Vidhan Bhavan Mumbai परिसर से कर्मचारियों और अन्य मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना के बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे भवन की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। फिलहाल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अब उस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है, जिसके जरिए यह धमकी दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य

दैनिक खबरनामा 11 मार्च 2026 ग्रामीण भारत में हर घर तक नल…
Share to :

रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Share to :

CJI सूर्या कांत की टिप्पणी बिल्डरों को फायदा पहुंचा रहा RERA, राज्यों को करना चाहिए आत्ममंथन

नई दिल्ली 12 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के…
Share to :

स्लीपर बसों की सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी और बसें सीज

उत्तर प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश देशभर में स्लीपर बसों की…
Share to :