पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर के सोडल रोड पर बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे एक युवक को रोकने पर उसने अपने एसीपी मामा की धौंस दिखाने की कोशिश की। सोशल वर्कर ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की और कहा कि यह रिकॉर्डिंग जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर को सौंपी जाएगी।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे सोडल रोड निवासी एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहा था। रास्ते में एक सोशल वर्कर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक पहले बाइक लेकर भाग गया, लेकिन पीछा करने के बाद उसे फिर रोक लिया गया।इस दौरान युवक ने दावा किया कि उसका मामा लुधियाना में एसीपी है और उसने फोन पर उससे बात भी करवाई। फोन पर मौजूद एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना में तैनात हैं और पहले जालंधर में एसएचओ रह चुके हैं।सोशल वर्कर मनदीप सिंह दोसांझ ने कहा कि बाइक पर न तो नंबर प्लेट लगी है और न ही युवक के पास कोई दस्तावेज हैं। इस पर एसीपी ने कहा कि यह गलत है और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाए ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके और चालान काटा जा सके।
युवक ने सोशल वर्कर से रिकॉर्डिंग न करने की अपील करते हुए कहा कि उसने किसी कारण से नंबर प्लेट उतार दी थी और वे घर पर रखी हैं। यदि चाहें तो वह दिखा सकता है।सोशल वर्कर ने बताया कि जालंधर में अक्सर बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों का इस्तेमाल लूट जैसी वारदातों में किया जाता है, इसलिए ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वार्ड 29 में 24 घंटे का मंडल प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल से, संगठन सशक्त करने पर रहेगा फोकस

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के वार्ड…
Share to :

चंडीगढ़ में नशा तस्कर को 10 साल की सजा, कोर्ट सख्त“युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की एक अदालत ने नशा…
Share to :

गैस सिलेंडर बुकिंग में देरी पर हाईकोर्ट सख्त केंद्र सरकार को नोटिस, वकील ने फूलमाला डाल चेंबर में रखा खाली सिलेंडर

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर की बुकिंग में…
Share to :

सचिवालय की छठी मंजिल से कूदे कर्मचारी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को…
Share to :