चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कंवरदीप कौर के कार्यकाल को गृह मंत्रालय (MHA) ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका तीन साल का कार्यकाल 8 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।
फिलहाल कंवरदीप कौर छुट्टी पर हैं, जिसके चलते एसएसपी (ट्रैफिक) सुमेर प्रताप को एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर और अन्य औपचारिकताओं में देरी के कारण नया पैनल नहीं मंगवाया गया और मौजूदा अधिकारी को ही एक्सटेंशन देने का फैसला लिया गया।चंडीगढ़ में एसएसपी पद को लेकर ऐतिहासिक और प्रशासनिक पहलू भी जुड़े रहे हैं। आतंकवाद के दौर में जब शहर को ‘डिस्टर्ब एरिया’ घोषित किया गया था, तब पहली बार पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सुमेध सिंह सैनी को इस पद पर तैनात किया गया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी यूटी कैडर के अधिकारियों के पास होती थी।इसके बाद से लगातार पंजाब कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति की परंपरा बनी हुई है, जबकि नियमों के अनुसार यह पद किसी तय फॉर्मूले या विशेष राज्य के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :