चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। फिल्म केडी द डेविल के आगामी गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने में अभिनेत्री Nora Fatehi के डांस और कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और Punjab and Haryana High Court के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि गाने में डबल मीनिंग बोल और अश्लील दृश्य दिखाए गए हैं, जो सामाजिक शालीनता के खिलाफ हैं और बच्चों व युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।इस गाने में Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं, जबकि गीतकार Raqueeb Alam हैं।सोशल मीडिया से हटाने की मांग शिकायत में पुलिस से मांग की गई है कि वायरल हो रहे इस गाने के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 296, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए। साथ ही गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की भी अपील की गई है।
गृहमंत्री को भी भेजी शिकायत शिकायत की प्रति केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने को रिलीज की अनुमति कैसे दी और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।मामले को लेकर अब पुलिस और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीएम सुसाइड केस में CBI जांच की मांग तेज, मोहाली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

पंजाब 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम…
Share to :

विटामिन C और प्रोबायोटिक से हैजा के इलाज में बड़ी उम्मीद, IMTECH चंडीगढ़ की रिसर्च में बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हैजा का नाम सुनते…
Share to :

चंडीगढ़ PGI में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की 24 घंटे की हड़ताल, इलाज व्यवस्था पर असर की आशंका

मोहाली 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)1 घंटे पहले चंडीगढ़ स्थित देश के प्रमुख…
Share to :

न्यू चंडीगढ़ में महिला इंस्पेक्टर से बदसलूकी का आरोप स्कूल प्रिंसिपल पर धक्का-मुक्की का मामला दर्ज, जांच शुरू

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यू चंडीगढ़ के मोहाली स्थित एक निजी…
Share to :