चंडीगढ़ 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, वह जिम से बाहर निकल रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब 12 गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया के जरिए ली है।मृतक के दोस्त और बिजनेस पार्टनर बलकार सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि चमनप्रीत समाजसेवी स्वभाव का व्यक्ति था और कबड्डी टूर्नामेंट जैसे सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहता था। बलकार के अनुसार, दोनों को लंबे समय से गैंगस्टरों द्वारा धमकी भरे कॉल आ रहे थे और उनसे पैसे की मांग की जा रही थी।बलकार सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार चमनप्रीत को लोगों की मदद करने से रोका, क्योंकि इससे दुश्मनी बढ़ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस भी जारी नहीं किया। उनका कहना है कि “जिन्होंने हमारे भाई को मारा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
घटना के बाद परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल शव को पीजीआई की मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

SI भर्ती विवाद गलत शपथ-पत्र और उत्तर-कुंजी चुनौती पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका खारिज

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च, CM भगवंत मान बोले उद्योग बढ़ेगा तो युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने…
Share to :

चंडीगढ़ में गैंगस्टर का दुस्साहस पुलिस अफसर को फोन पर धमकी, कारोबारी से ₹2 करोड़ की रंगदारी

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर…
Share to :

पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा पूर्व सांसद जगमीत बराड़, CM मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू सहित कई नेता BJP में शामिल

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :