चंडीगढ़ मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक सैलून मालिक को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।सैलून मालिक के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:43 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लक्की पटियाल बताया और कहा कि उसे उनके कारोबार की पूरी जानकारी है। आरोपी ने सीधे तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग करते हुए पैसे न देने पर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।जब सैलून मालिक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने दबाव बनाते हुए 50 लाख रुपये तुरंत और बाकी 50 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बहुत बुरा होगा।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। डीएसपी साउथ और थाना सेक्टर-34 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।गौरतलब है कि शहर में हाल ही में गोलीबारी और हत्या की घटनाओं के बाद यह तीसरी बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026