चंडीगढ़ 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रशासन ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मार्च 2026 तक शहर में 11,633 स्थानों पर कुल 103.62 मेगावाट पीक ग्रिड-टाई सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर दी है। इस पहल के तहत 6,606 सरकारी भवनों पर 67 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं, जबकि 5,057 निजी स्थानों पर 36.62 मेगावाट क्षमता के सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं।सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के चलते शहर में वर्ष 2012 से अब तक 319.68 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो चुका है। इस स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन से 220,579 मैट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन में कमी आई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली है।इसी दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी भी लागू की थी। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के अनुसार, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 25 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा चुकी हैं और जल्द ही 75 और बसें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा शहर में 36 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन और 11 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिल रही है।हाल ही में प्रशासक ने दिल्ली में आयोजित ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ में भाग लेकर इन उपलब्धियों की जानकारी केंद्र सरकार को दी। यह पहल चंडीगढ़ को स्वच्छ और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित कर रही है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026