हरियाणा 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-4 और 12 के फ्लाईओवर पर सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।मृतकों की पहचान मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद रजाउल्लाह (19), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शिमला घूमने जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात छह युवक तीन बाइकों पर दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। रास्ते में ये दोनों युवक अपने साथियों से पीछे रह गए। जब वे काफी देर तक नहीं पहुंचे, तो साथियों ने उन्हें फोन किया। फोन एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और हादसे की सूचना दी।सूचना मिलते ही साथी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पेंशन लाभ के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एचकेआरएन का क्लर्क गिरफ्तार

इसराना सब-ट्रेजरी में एसीबी की कार्रवाई, आरोपी से रिश्वत की पूरी राशि…

हरियाणा राज्यसभा चुनावदो सीटों के लिए मतदान शुरू, भाजपा के लिए दोनों सीट बचाना बड़ी चुनौती

हरियाणा 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा की दो…

विनेश फोगाट पर WFI का बड़ा एक्शन 26 जून तक डोमेस्टिक कुश्ती से बैन, डोपिंग नियम उल्लंघन का आरोप

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलंपियन पहलवान…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कुमारी सैलजा ने भाजपा को घेरा

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 25 मई 2026 : हरियाणा कि सिरसा की सांसद…