पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब केbमोहाली में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी कर ली। जब सच्चाई सामने आई तो उसने अपने दूसरे पति को झूठे दहेज केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।जानकारी के मुताबिक, फेज-3बी2 निवासी जगदीश सिंह नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2023 को देहरादून की रहने वाली निधि शर्मा से बिचौलिए के माध्यम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला का व्यवहार बदल गया और उसने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। वह शारीरिक संबंध बनाने से भी बचती थी और अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी।शक होने पर पति ने जांच की तो मोबाइल चैट और तस्वीरों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि महिला के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला की पहले ही 29 जून 2018 को महिमन नेगी नाम के व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जो विधिवत रजिस्टर्ड थी और बिना तलाक के उसने दूसरी शादी कर ली।जब पति ने इस बारे में सवाल किया तो महिला और उसके परिवार ने पहले इनकार किया, फिर उसे झूठे दहेज केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।फिलहाल पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच महिला एवं बाल अपराध शाखा को सौंप दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में आप का दशक ऐतिहासिक जीत, अंदरूनी कलह और नए सियासी झटकों की कहानी

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी…
Share to :

फाजिल्का में पुलिस पर मारपीट और वसूली के आरोप ढाबे से उठाकर थाने में पीटा, ₹70 हजार लेकर छोड़ा; कॉन्स्टेबल सस्पेंड

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 फाजिल्का जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर…
Share to :

पंजाब-हरियाणा में बढ़ी पढ़े-लिखे युवाओं की बेरोजगारी, उच्च शिक्षा के बावजूद नौकरी के अवसर कम पड़ रहे हैं

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 पंजाब और हरियाणा में उच्च शिक्षा प्राप्त…
Share to :

नूरां सिस्टर्स के परिवार में विवाद गहराया, पिता की बीमारी के बीच पुलिस तक पहुंचा मामला

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स—ज्योति…
Share to :