पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर गैस सप्लाई पर पड़ने लगा है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई में कटौती शुरू हो गई है और आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि राज्य में गेहूं की कटाई का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस मुद्दे पर उन्होंने निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिस पर अब अगले दिन वोटिंग होगी।इसी बीच प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैहरा के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उन पर तीखा हमला बोला, जिसके बाद सदन में “शेम-शेम” के नारे लगने लगे।
चीमा ने कहा कि खैहरा महिलाओं और समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। इस पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। आम आदमी पार्टी के कई विधायक भी खड़े हो गए और खैहरा के खिलाफ नाराजगी जताई।वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह मजदूर परिवार से आते हैं और सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी पार्टी में खैहरा जाते हैं, वहां विवाद पैदा हो जाता है। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए सदन का माहौल काफी गर्म हो गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :