हिमाचल प्रदेश 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां अपने पति को छुड़ाने की मांग को लेकर एक महिला पुलिस थाने की छत पर चढ़ गई। पुलिस कर्मियों के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से फिसलकर दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी और घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह चौकी डोभी पुलिस ने विकास बोध नामक व्यक्ति को बीएनएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था। दोपहर करीब 12:15 बजे उसकी पत्नी, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है, कुल्लू थाना पहुंची और पति को छोड़ने की मांग करने लगी। पुलिस द्वारा प्रक्रिया पूरी करने की बात कहने पर वह वहां से चली गई।
कुछ समय बाद थाना परिसर में छत से एक मोबाइल गिरा, जिसके बाद पुलिस ने बाहर जाकर देखा तो महिला छत पर खड़ी थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान भी महिला पति की रिहाई की मांग करती रही।पुलिस और फायर ब्रिगेड के समझाने के बीच ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से फिसलकर दूसरी मंजिल की बालकनी में गिर गई। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में नसबंदी विफलता के मामले 14% बढ़े, एनएचएम रिपोर्ट में मेडिकल लापरवाही उजागर

दैनिक खबरनामा । शिमला, 3 जुलाई: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की आंतरिक…

कुमारसैन अफीम तस्करी केस बैकवर्ड लिंकेज जांच में एक और आरोपी गिरफ्तार, 2.039 किलो अफीम बरामद

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 शिमला पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम…

हिमाचल में आपदा राहत के लिए 13,001 करोड़ रुपये की कमी, हाई कोर्ट ने केंद्र-राज्य दोनों को लगाई लताड़

दैनिख खबरनामा। शिमला, 17 अगस्त: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आपदा के बाद…

सिरमौर के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भयावह आग, धमाकों से सहमा इलाका

दैनिक खबरनामा । नाहन/सिरमौर, 2 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के…