दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 शिमला पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के मामले में चल रही बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गहन एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नेपाल के जिला लमजुंग के गांव शिमी की निवासी है और वर्तमान में जिला सोलन के कंडाघाट क्षेत्र में “लक्ष्मी टी स्टॉल” का संचालन कर रही थी। जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों और विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसकी संलिप्तता मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क में पाई गई है।जांच में खुलासा हुआ है कि यह मादक पदार्थ उसे पहले से गिरफ्तार आरोपियों द्वारा शिमला की ओर जाते समय रास्ते में सप्लाई किया गया था। आरोपी महिला इस नेटवर्क की सूचीबद्ध थोक ग्राहक थी और आगे अवैध रूप से इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल 2026 को कंडाघाट क्षेत्र में उसे हिरासत में लिया।अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 11.5 किलोग्राम अफीम की बरामदगी हो चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर
- Editorial Team
- May 31, 2026
एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे
- Editorial Team
- June 1, 2026