दैनिक खबरनामा 25 मार्च मोहाली जिले के जीरकपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रंजन प्लाजा स्थित सिटी पैलेस होटल के एक कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग निवासी अभिषेक चौहान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक दो दिन पहले होटल में आकर ठहरा था। सोमवार रात करीब 9 बजे जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो युवक को पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।इस घटना के बाद होटल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को पुलिस ने इस होटल को सील करने की बात कही थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि होटल दोबारा कैसे खुला और युवक को कमरा कैसे दिया गया।एएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें होटल के खुले होने की जानकारी नहीं है, जबकि संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि होटल को सील करने की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाढ़ पीड़ित परिवारों से किया वादा निभाया मनकीरत औलख ने दो परिवारों को कारें भेंट कीं

मोहाली 10 जनवरी(जगदीश कुमार)पंजाब में अगस्त 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान…

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में टेक्सटाइल प्रतिस्पर्धा और स्थिरता को बढ़ावा देने पर जोर

पंजाब 15 मार्च 22026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन…

पंजाब में धान की सीधी बुवाई को किसानों का बढ़ता समर्थन, 3.41 लाख एकड़ में डीएसआर अपनाई; 16% बढ़ा रकबा

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 26 जून 2026. पंजाब में भूजल संरक्षण की…

मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का तय समय में होगा समाधान, तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिया आश्वासन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़/खन्ना, 28 अक्टूबर 2026. पंजाब के ग्रामीण विकास एवं…