दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर मोहाली के फेज-1 में “सरकार के शानदार 4 साल – भगवंत सिंह मान के साथ” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता मान सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल से बेहद खुश और संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाया था, सरकार उन पर पूरी तरह खरी उतरी है और एक-एक करके सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है और कच्चे कर्मचारियों को बड़े स्तर पर पक्का किया गया है।विधायक ने कहा कि 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से लोगों को बड़ी राहत मिली है और कई घरों के बिजली बिल शून्य तक आ रहे हैं। वहीं, मोहल्ला क्लीनिकों के जरिए मुफ्त जांच और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है और बड़े स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही लिंक सड़कों की मरम्मत और मोहाली में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए नए चौक बनाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रतिदिन 60 से अधिक बसें विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिल रहा है।इस कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और सरकार के कार्यों की सराहना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :