दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर मोहाली के फेज-1 में “सरकार के शानदार 4 साल – भगवंत सिंह मान के साथ” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता मान सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल से बेहद खुश और संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाया था, सरकार उन पर पूरी तरह खरी उतरी है और एक-एक करके सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है और कच्चे कर्मचारियों को बड़े स्तर पर पक्का किया गया है।विधायक ने कहा कि 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से लोगों को बड़ी राहत मिली है और कई घरों के बिजली बिल शून्य तक आ रहे हैं। वहीं, मोहल्ला क्लीनिकों के जरिए मुफ्त जांच और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है और बड़े स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही लिंक सड़कों की मरम्मत और मोहाली में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए नए चौक बनाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रतिदिन 60 से अधिक बसें विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिल रहा है।इस कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और सरकार के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोदी ने पंजाब के लिए चुनावी दौरों के अलावा कुछ नहीं किया: वड़िंग

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले— पंजाब में ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं चलेगी, किसानों और…

लुधियाना में ₹35 लाख की ज्वेलरी ठगी ऑर्डर लेकर दंपती मुकरा, जालंधर के ज्वेलर ने दर्ज कराई FIR

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 लुधियाना में एक ज्वेलर के साथ लाखों…

एटीएम में कार्ड बदलकर 45 हजार की ठगी, युवक ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को दबोचा

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) फेज-3बी2 मार्केट स्थित एटीएम बूथ…

डीए पर पंजाब सरकार का रुख साफ केंद्र के बराबर लागू करना अनिवार्य नहीं, हाईकोर्ट में हलफनामा

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त)…