दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के एक मामले में साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय सोमनाथ साहा, निवासी टंगरा (कोलकाता) के रूप में हुई है। उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता और सिम कार्ड ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था।यह कार्रवाई डीएसपी ए. वेंकटेशन की सुपरविज़न में साइबर सेल इंचार्ज दविंदर सिंह की अगुवाई में की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता, जो चंडीगढ़ का निवासी है, ने बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से बिना जानकारी के नेट बैंकिंग के जरिए दो बार ट्रांजैक्शन की गई—पहली बार 2 लाख रुपये और दूसरी बार 1.60 लाख रुपये। उसने न तो किसी के साथ अपनी बैंकिंग डिटेल साझा की थी और न ही इन लेन-देन की जानकारी थी।जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने किसी तरह पीड़ित की बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली और पूरी रकम सोमनाथ साहा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को कमीशन के बदले दे रखे थे, जिसने इनका इस्तेमाल अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया।आईपी एड्रेस ट्रेस करने पर लोकेशन कोलकाता की मिली, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। लोकेशन को घेरने के बाद पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने कोशिश कर भागने की। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ईएस मानकेश मीणा व लाइनमैन हरजीत सिंह गिल मामले में समझौता, विद्युत कर्मचारियों का धरना समाप्त

राजस्थान 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान रायसिंहनगर अनूपगढ़।ईएस मानकेश मीणा और लाइनमैन…
Share to :

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)श्रीगंगानगर साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए…
Share to :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

नई दिल्ली 27 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली एनसीआर में मौसम…
Share to :

नौसेना की ताकत बढ़ी स्वदेशी पोत दूनागिरी, संशोधक और अग्रय बेड़े में शामिल

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 भारतीय नौसेना की समुद्री शक्ति को बड़ा…
Share to :