दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में अदालत ने आरोपी दविंदर सिंह गिल को 2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उसे 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। यह मामला सेक्टर-46 के मेडिकल स्टोर संचालक नरेश भाटिया की शिकायत पर दर्ज हुआ था।जानकारी के अनुसार, साल 2015 में भाटिया की पहचान गिल से एक किटी ग्रुप के माध्यम से हुई थी। नवंबर 2018 में सेक्टर-35 स्थित एक दुकान पर मुलाकात के दौरान गिल ने अपनी पत्नी के इमिग्रेशन कारोबार के बारे में बताया। इस दौरान भाटिया ने अपने बेटे को कनाडा भेजने की इच्छा जताई। गिल ने इसके लिए 30 लाख रुपये की मांग की।भाटिया ने आरोपी को कुल 30 लाख रुपये दिए, जिनमें 9 लाख नकद, 14 लाख रुपये RTGS के जरिए और बाद में 7 लाख रुपये नकद शामिल थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो वीजा प्रक्रिया शुरू की और न ही रकम वापस की। दबाव डालने पर गिल ने पांच पोस्ट-डेटेड चेक दिए, जिनमें से 25 लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया।
करीब 6 साल 5 महीने तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने गिल को दोषी ठहराया। मामले में उसकी पत्नी क्रिस्पी खेहरा का नाम भी सामने आया, जो फिलहाल फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में सभी पेड पार्किंग स्थलों पर एक समान नियम लागू, ईवी को भी नहीं मिलेगी शुल्क में छूट

चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ नगर निगम चंडीगढ़ ने शहर…
Share to :

चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, एक्सटेंशन पर फैसला लंबित ट्रैफिक SSP सुमेर प्रताप को मिला अस्थायी चार्ज

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ जानकारी के अनुसार कंवरदीप…
Share to :

चंडीगढ़ में बढ़ती फायरिंग से दहशत सेक्टर-38 में दिनदहाड़े गोलीबारी, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में लगातार हो रही फायरिंग…
Share to :

नशीले पदार्थ तस्करी मामले में नाइजीरियन नागरिक को झटका, चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

चंडीगढ़ 9 मार्च2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े…
Share to :