दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ शहर के प्रसिद्ध सुखना लेक पर आज से दो दिवसीय भव्य एयर शो की शुरुआत हो गई है। इस दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में शानदार करतब दिखाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। फाइटर जेट्स ने हवा में डायमंड और अंग्रेजी अक्षर ‘A’ की आकृति बनाकर रोमांचक प्रदर्शन किया।एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बिना प्री-बुकिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।दोनों दिनों में करीब 10-10 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इसी कारण सुखना लेक को आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन द्वारा उड़ने वाले पक्षियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि शो में कोई बाधा न आए।इस एयर शो में चंडीगढ़ के विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह और दिवाकर शर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं। विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह सूर्यकिरण टीम को लीड कर रहे हैं। उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा हैं।हालांकि सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका एयर शो पर कोई असर नहीं पड़ा। दर्शकों के लिए सुखना लेक पर खुले में बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सेक्टर-29 डी में तेज़ हवाओं का कहर विशाल पेड़ गिरा, दो कारें क्षतिग्रस्त, कई बिजली के खंभे धराशायी

चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार सुबह तेज़ रफ्तार हवाओं और भारी…
Share to :

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में रेहड़ी पर मिली देसी पिस्तौल, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

चंडीगढ़ 16 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा कॉलोनी में सड़क…
Share to :

30 अप्रैल तक चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड होगा साफ, मेयर सौरभ जोशी सख्त 24 घंटे में एक्शन प्लान का आदेश

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर के डंपिंग ग्राउंड में लंबे…
Share to :

केंद्रीय बजट 2026-27 में पीजीआई चंडीगढ़ को बड़ी राहत, 2559.65 करोड़ का आवंटन इलाज, शोध और विस्तार को मिलेगी रफ्तार न्यूज़

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27…
Share to :