दैनिक खबर नमाज 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh से जुड़े मानहानि मामले में Bikram Singh Majithia को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने संजय सिंह की याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें मजीठिया का दोबारा क्रॉस-एग्जामिनेशन करने की अनुमति दे दी है।इस फैसले के बाद अब लुधियाना की निचली अदालत में इस केस की दोबारा सुनवाई होगी। इससे पहले लुधियाना कोर्ट ने मजीठिया के ट्रायल को निरस्त कर दिया था, जिसके खिलाफ 2021 में हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।सरकारी वकील के मुताबिक, यह मामला साल 2016 का है, जब मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। हालांकि, उस दौरान कोर्ट ने क्रॉस-एग्जामिनेशन को खारिज कर दिया था। इसके बाद संजय सिंह ने हाईकोर्ट का रुख किया।अब हाईकोर्ट ने संजय सिंह को राहत देते हुए दोबारा जिरह की अनुमति दे दी है। वहीं, मजीठिया की ओर से तीन नए गवाह शामिल करने की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया है।क्या है पूरा मामला?दरअसल, 2015-16 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP नेताओं ने अकाली दल पर ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी दौरान संजय सिंह ने एक रैली में मजीठिया को “ड्रग डीलर” कहा था। इन आरोपों को मजीठिया ने बेबुनियाद बताते हुए उनके खिलाफ IPC की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज कराया था।
अब इस मामले में हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद कानूनी लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है और सभी की नजरें लुधियाना कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में शादी के निमंत्रण की APK से ऑनलाइन ठगी, खाते से 69,598 रुपये उड़ाए

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। शहर में मोबाइल हैक कर…
Share to :

पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी पंजाब, आज शाम 7:30 बजे मुकाबला

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए…
Share to :

CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर 95.70% छात्र पास

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने…
Share to :

चंडीगढ़ सीएम आवास की ओर बढ़ रहे शिक्षकों पर पुलिस का वाटर कैनन, कई घायल

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) /चंडीगढ़। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के…
Share to :