दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार फरीदकोट जिले के जैतो स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तमन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से पूरे 600 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है।वहीं, संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अकवास की छात्रा जपनीत कौर और फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया की छात्रा जशनदीप कौर ने 598 अंक (99.67%) हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह है कि टॉप तीनों छात्राओं ने खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं।इस साल कुल 2,62,966 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51% रहा।पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस शानदार परिणाम पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए शिक्षा सुधारों का नतीजा है।
उन्होंने पास हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश न होकर आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास जारी रखने की सलाह दी। साथ ही विभाग की ओर से उन्हें हर संभव शैक्षणिक सहायता देने का भरोसा भी दिलाया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :