दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर से सांसद Gurjeet Singh Aujla ने LPG गैस वितरण में गंभीर गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri को पत्र लिखकर बताया कि कई जगह गैस एजेंसियां बिना उपभोक्ता की अनुमति के सिलेंडर बुक कर रही हैं और लोगों को ऐसे डिलीवरी मैसेज मिल रहे हैं जो उन्होंने कभी बुक ही नहीं किए।सांसद ने कहा कि DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) सिस्टम होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही और 25 दिन का नियम भी तोड़ा जा रहा है, जिससे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि LPG वितरण में सख्त निगरानी हो, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और GPS आधारित डोरस्टेप वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया जाए, ताकि कालाबाजारी और गड़बड़ियों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संगरूर जज मौत मामला 7 महीने बाद बड़ा खुलासा, चोरी केस में दो गिरफ्तार, न्यायिक अधिकारी जांच के घेरे में

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के संगरूर में अतिरिक्त जिला एवं…

श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से समानता आधारित समाज का निर्माण जरूरी जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब जिला मोहाली के कांसल गांव…

जालंधर के पॉश जीटीबी नगर में चोरी, गैस एजेंसी से 50 हजार नकद और मोबाइल ले उड़ा चोर

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर स्थित…

पंजाब में गैस सिलेंडर की किल्लत, लंबी कतारों के बीच लाइन में खड़े बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

पंजाब 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मे अमेरिका-इजराइल और ईरान…