दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर से सांसद Gurjeet Singh Aujla ने LPG गैस वितरण में गंभीर गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri को पत्र लिखकर बताया कि कई जगह गैस एजेंसियां बिना उपभोक्ता की अनुमति के सिलेंडर बुक कर रही हैं और लोगों को ऐसे डिलीवरी मैसेज मिल रहे हैं जो उन्होंने कभी बुक ही नहीं किए।सांसद ने कहा कि DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) सिस्टम होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही और 25 दिन का नियम भी तोड़ा जा रहा है, जिससे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि LPG वितरण में सख्त निगरानी हो, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और GPS आधारित डोरस्टेप वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया जाए, ताकि कालाबाजारी और गड़बड़ियों पर रोक लग सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :