दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में हाल ही में हुई फायरिंग और हत्या की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर सख्ती के बड़े दावे किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया है कि शहर में लगाए गए करीब 50 नाकों पर चेकिंग महज औपचारिकता बनकर रह गई है।टीम ने 20 से ज्यादा नाकों का निरीक्षण किया, जहां एक भी जगह वाहन रोककर जांच होती नहीं दिखी। पुलिसकर्मी अधिकतर समय बातचीत करते नजर आए, जबकि वाहन बिना किसी रोक-टोक के गुजरते रहे। इससे यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि अपराधी वारदात के बाद आसानी से कैसे रोके जाएंगे।17 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू नेता पर फायरिंग और 18 मार्च को सेक्टर-9 में चिन्नी की हत्या के बाद प्रशासन ने तीन महीने तक नाके लगाने के आदेश दिए थे। दावा किया गया था कि 24 घंटे सख्त चेकिंग होगी, लेकिन हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं।सेक्टर-9, सेक्टर-7/8, सेक्टर-26, सेक्टर-18/19 और सेक्टर-21/18 जैसे प्रमुख इलाकों में भी पुलिस की लापरवाही साफ दिखी। सुखना लेक के पास तो एक नाके पर पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं था।ऐसे में सवाल उठता है कि जब नाकों पर चेकिंग ही नहीं हो रही, तो इनका उद्देश्य क्या है? क्या ये नाके सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं, और शहर की सुरक्षा आखिर किस भरोसे है?

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :