दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर स्थित सर्वोदय गैस एजेंसी के दफ्तर को देर रात चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दफ्तर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।एजेंसी के मैनेजर विक्की ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे जब वह दफ्तर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें सामने आया कि रात करीब 3 से 3:15 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।फुटेज के अनुसार, चोर स्कूटी पर आया था और उसे कुछ दूरी पर खड़ा कर पिछले गेट की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दफ्तर के कमरों की तलाशी ली और तिजोरी से नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया।हैरानी की बात यह रही कि पास के गुरुद्वारा साहिब में तड़के श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद चोर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर निकल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के झंजेड़ी स्कूल में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 6 मई 2026 विश्व रेड क्रॉस…
Share to :

भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को राहत मोगा में आइस बॉक्स और वाटर कूलर बांटे

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 मोगा जिले में पड़ रही तेज गर्मी…
Share to :

मोहाली में शादी के घर से इनोवा कार चोरी, वेडिंग कोरियोग्राफर गिरफ्तार

पंजाब 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक…
Share to :

एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव में पक्षपात के आरोप, फेज-10 में लोगों का जोरदार विरोध

पंजाब 13 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। हाईकोर्ट के आदेशों…
Share to :