दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अस्थिरता का माहौल बन गया है। लुधियाना और अमृतसर में पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को अमृतसर के रानी का बाग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप मालिकों ने नोटिस लगाकर ग्राहकों को सूचित किया। वहीं लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप अभी भी बंद है।इससे पहले जालंधर में बीएमसी चौक के पास एक पेट्रोल पंप ड्राई हो गया था, हालांकि बाद में सप्लाई आने पर उसे दोबारा खोल दिया गया। हालात को देखते हुए मोगा में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने पेट्रोल पंप मालिकों को एडवाइजरी जारी कर ड्रमों और कैनियों में डीजल देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्टोरेज और ब्लैक मार्केटिंग पर काबू पाया जा सके। हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि डीजल का उपयोग मोटर, जनरेटर और कृषि उपकरणों में होता है, जिन्हें पंप तक लाना संभव नहीं है। ऐसे में यह रोक आम लोगों की परेशानी बढ़ाएगी और पैनिक की स्थिति पैदा कर सकती है।
लुधियाना के एक पंप मैनेजर के अनुसार, पहले कंपनियों से दो गाड़ियां उधार यानी क्रेडिट पर मिल जाती थीं, लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है। अब एडवांस भुगतान के बाद ही सप्लाई मिल रही है, जिससे पंप संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।
सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है, हालांकि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई कुछ प्रभावित हुई है। जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि घरेलू पाइप गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :