दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी कास्टिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शक खासतौर पर किरदारों के चयन से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इसी बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में मोहम्मद आलम के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने यह रोल एक्टर गौरव गेरा को ध्यान में रखते हुए चुना, क्योंकि वह दर्शकों को एक अलग और अनपेक्षित अनुभव देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद हमेशा पारंपरिक कास्टिंग से हटकर कुछ नया करने का होता है।एक इंटरव्यू में छाबड़ा ने कहा, “जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो यह सोचता हूं कि कैसे कुछ अलग किया जाए। गौरव ने अब तक कॉमेडी में काफी काम किया है, इसलिए लोग उन्हें इस तरह के गंभीर किरदार में देखने की उम्मीद नहीं करते। यही हमारे लिए सरप्राइज फैक्टर था।उन्होंने आगे बताया कि अगर इस किरदार के लिए पहले से गंभीर भूमिकाओं में पहचाने जाने वाले किसी अभिनेता को लिया जाता, तो उसमें नया पन नहीं होता। छाबड़ा को गौरव की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। उनका मानना है कि जो कलाकार मिमिक्री और कॉमेडी में माहिर होता है, वह किसी भी तरह के रोल को बखूबी निभा सकता है।फिल्म ‘धुरंधर 2’ की इस अनोखी कास्टिंग ने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026