दैनिक खबर दम 29 मार्च 2026 मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चारकोप क्षेत्र में खड़े एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी कर लिए गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता डिलीवरी मैन नंदकुमार रामराज सोनी के मुताबिक, उन्होंने 25 मार्च को अपने घर के पास काका केनी चौक पर सिलेंडरों से भरा टेंपो खड़ा किया था। जब वह अगले दिन 26 मार्च को वापस लौटे, तो टेंपो की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। टेंपो की खिड़की का कांच टूटा हुआ था और पीछे का ताला भी तोड़ा गया था। जांच करने पर पता चला कि टेंपो में रखे 27 एलपीजी सिलेंडर गायब हैं।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी को अंजाम देने वाले लोगों को पहले से टेंपो में सिलेंडरों की जानकारी थी।गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पहले से ही गैस सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। ऐसे समय में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी ने बाजार में अस्थिरता और बढ़ने की आशंका पैदा कर दी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुए सिलेंडरों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग भी उठने लगी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ओडिशा बनेगा सेमीकंडक्टर विनिर्माण का नया केंद्र, 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा

उन्नत चिप प्रौद्योगिकी और पैकेजिंग इकाई से हजारों कुशल रोजगार सृजित होने…
Share to :

अब मिनटों में मिलेगा पीएफ का पैसा, नई सुविधा से सीधे बैंक खाते में होगा ट्रांसफर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 30 मई : ईपीएफओ जल्द ही अपने…
Share to :

YouTube का बड़ा कदम ! अब ऑटोमैटिक डिटेक्ट होंगे AI वीडियो, शॉर्ट्स और लॉन्ग वीडियो पर दिखेगा लेबल

नई दिल्ली। इंटरनेट पर, खासकर YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर AI-जेनरेटेड वीडियो बड़े…
Share to :

राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश विफल, नौ संदिग्ध गिरफ्तार; कई संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | नई दिल्ली, 30 मई : राजधानी दिल्ली में संभावित…
Share to :