दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 असम में चुनावी माहौल गर्माते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कलियाबोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में राज्य का कोई ठोस विकास नहीं हुआ और केवल उपेक्षा व पिछड़ापन ही मिला।शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था, जिससे अवैध कब्जे बढ़े और वन्यजीवों व पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन घुसपैठियों को वहां से हटाकर काजीरंगा की स्थिति को सुधारा और उसे फिर से वैश्विक पहचान दिलाई।
असम में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही अब राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।