दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार, हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।गिरफ्तार आरोपियों में रूबल चौहान (शिमला, हिमाचल प्रदेश), मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा (धूरी, संगरूर), बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह और चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी (सभी SBS नगर, पंजाब) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी एक संगठित मॉड्यूल के तहत काम कर रहे थे।पंजाब के DGP गौरव यादव ने खुलासा किया कि इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हुए हैं। आरोपी पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हथियारों और विस्फोटकों की खेप को विभिन्न माध्यमों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया।मामले में मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने FIR दर्ज की है और फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस भी उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर आगे की पूछताछ करेगी।AIG दीपक पारिक के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :