दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ नगर निगम शहरवासियों को पार्किंग शुल्क में राहत देने की तैयारी कर रहा है। 8 अप्रैल को होने वाली जनरल हाउस बैठक में एक अहम प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसके तहत सालाना पार्किंग पास बनवाने वालों को 10 प्रतिशत तक की छूट देने की योजना है।फिलहाल चार पहिया वाहन के लिए सालाना पास 6000 रुपये और दो पहिया वाहन के लिए 3000 रुपये का है। प्रस्ताव पास होने के बाद यह दर घटकर क्रमशः 5400 रुपये और 2700 रुपये हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों को 600 रुपये तक की सीधी बचत होगी।इसके साथ ही शहर में ‘MC One Pass’ यानी वन पास स्कीम भी लागू है, जिसे 27 जनवरी 2026 से शुरू किया गया था। यह एक डिजिटल और पूरी तरह कैशलेस मासिक पार्किंग सुविधा है, जिसके जरिए लोग नगर निगम द्वारा संचालित 73 पार्किंग स्थलों पर एक समान शुल्क में असीमित पार्किंग कर सकते हैं।इस स्कीम के तहत दोपहिया वाहन के लिए 250 रुपये प्रति माह और चार पहिया वाहन के लिए 500 रुपये प्रति माह (जीएसटी अतिरिक्त) शुल्क तय किया गया है। यह पास सेक्टर-17, सेक्टर-22, सेक्टर-35, सुखना लेक और एलांते मॉल जैसे प्रमुख स्थानों पर मान्य है।वन पास को नगर निगम की वेबसाइट, बैंक ऑफ बड़ौदा के पोर्टल या पार्किंग स्थलों पर लगे QR कोड के जरिए आसानी से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। अब तक 3 हजार से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026