दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में जहां ओले गिरे, वहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी जैसे इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया।बर्फबारी के कारण मनाली के पास धुंधी में करीब 5 हजार पर्यटक घंटों तक फंसे रहे, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। कई जगह सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ।लाहौल-स्पीति में 12 से 35 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई, जबकि पांगी के 235 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कांगड़ा और शिमला के कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं और सेब की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल के लिए फिर से ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से भावुक विदाई के साथ तेलंगाना रवाना हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, लोकभवन में गार्ड ऑफ ऑनर

हिमाचल प्रदेश 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के Shiv…
Share to :

हिमाचल में बीएंडबी होम स्टे का प्रदेश स्तर पर पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में नहीं कराया तो लगेगा 10 हजार जुर्माना

हिमाचल प्रदेश 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश धर्मशाला। भारत सरकार…
Share to :

पंचायत-निकाय चुनाव से पहले हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक भर्तियों को मंजूरी, कम एनरोलमेंट वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता…
Share to :

चेस्टर हिल जमीन सौदे पर बड़ी जांच एजी ऑफिस की टीम ने सोलन तहसील में 7 घंटे खंगाले रिकॉर्ड, बेनामी संपत्ति के आरोपों से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज, एक…
Share to :