दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। PGI के एक डॉक्टर को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अपने जाल में फंसाकर 1.10 करोड़ रुपये ठग लिए। घटना के बाद सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित डॉ. राकेश प्रभुगौड़ पाटिल, सेक्टर-38 निवासी, ने बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने इंटरनेट पर शेयर मार्केट की जानकारी लेनी शुरू की थी। इसी दौरान जनवरी 2026 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ग्रुप एडमिन और अन्य सदस्य उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करने लगे।ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर डॉक्टर से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 25 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शुरुआत में एक ऐप के माध्यम से उन्हें मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर और पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए।इतना ही नहीं, ठगों ने खुद को RBI और ED का अधिकारी बताकर “सिक्योरिटी प्रोसेस” के नाम पर डॉक्टर से 10 लाख रुपये और मांगे। इस पर डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क किया। बातचीत के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।इसके बाद डॉक्टर ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द ठगों तक पहुंचा जा सके।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026