दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यू चंडीगढ़ (मोहाली) शहर के न्यू चंडीगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 28 वर्षीय प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रियंका रोजाना की तरह ऑटो से उतरकर कपड़ों के शोरूम की ओर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे उसके पति हीरा लाल ने उसे रोक लिया और अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने प्रियंका की पीठ और कमर पर करीब 6 वार किए। यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी खुलेआम हमला करता नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि प्रियंका और हीरा लाल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उनका एक 7 साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगे थे। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पिछले 5 साल से प्रियंका अपने मायके खुड्डा लाहौरा में रह रही थी।प्रियंका ने कोर्ट में गुजारा भत्ता का केस भी किया था, जिसके बाद अदालत ने हीरा लाल को हर महीने 5,000 रुपये देने का आदेश दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और मुल्लांपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अंबाला की पूर्व विधायक प्रत्याशी लतिका महंत ने भू माफिया पर लगाए गंभीर आरोप, पीएम मोदी को किया लाइव ट्वीट

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)अंबाला से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहीं लतिका महंत…
Share to :

चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़ 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल…
Share to :

रामगढ़िया सभा ने डॉ. नवदीप सिंह बंसल को किया सम्मानित

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ विश्वभर में फैले 28 मिलियन…
Share to :

भाजपा दफ्तर ब्लास्ट पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हुए ब्लास्ट…
Share to :