दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों में सस्पेंशन की वजह का कोई जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन इसे हाल ही में सामने आए निजी बैंक फ्रॉड मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 2011 बैच के प्रदीप कुमार-I और 2012 बैच के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार राज्य परिवहन विभाग में डायरेक्टर एवं विशेष सचिव के पद पर तैनात थे, जबकि राम कुमार सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) में अतिरिक्त CEO के रूप में कार्यरत थे बुधवार देर रात जारी 15 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट को भी इस घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि आईडीएफसी बैंक फ्रॉड मामले में जल्द ही सीबीआई जांच को मंजूरी मिल सकती है। इससे पहले ही सरकार ने कुछ अधिकारियों को साइडलाइन करना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त प्रधान सचिव रहे साकेत कुमार को उनके सभी प्रमुख पदों से हटाकर आर्काइव विभाग में भेज दिया गया है। वहीं वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल और डीके बेहरा को भी अहम विभागों से हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के नाम भी कथित बैंक फ्रॉड मामले में सामने आए हैं।मुख्य सचिव कार्यालय के आदेश के अनुसार, दोनों सस्पेंड अधिकारियों पर ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित चीफ सेक्रेटरी कार्यालय की सर्विसेज-I शाखा रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :