दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस्राइल पर तीखी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिया, जिससे राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने पहले इस्राइल की आलोचना करते हुए उसे मानवता के लिए अभिशाप बताया था और कथित तौर पर ‘नरक में जलना’ जैसी कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और विवाद बढ़ता गया। मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, इस पर पाकिस्तान सरकार या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण अभी तक सामने नहीं आया है।इस बयान पर इस्राइल की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान किसी भी सरकार के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते, खासकर तब जब वह खुद को शांति का समर्थक बताती हो।दरअसल, हाल ही में लेबनान में हो रही हिंसा को लेकर ख्वाजा आसिफ ने इसे नरसंहार करार दिया था और कहा था कि निर्दोष लोगों की जान जा रही है। इस बयान के बाद इस्राइल ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर मामला बताया।
अब यह विवाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर इसे कूटनीतिक तनाव के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी का हिस्सा माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, सऊदी अरब और रूस को पीछे छोड़ा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। ह्यूस्टन, 11 जून : कभी अरब देशों के तेल प्रतिबंध…
Share to :