दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में किसानों के हित में फसल बीमा योजना लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पहले से लागू होती, तो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को तुरंत राहत मिल सकती थी।
जाखड़ ने अपने पत्र में 13 अप्रैल को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से अपील की कि इस सत्र में फसल बीमा योजना लागू करने का प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के किसानों को बड़ा फायदा होगा और फसलों के नुकसान की भरपाई समय पर हो सकेगी।उन्होंने आगे लिखा कि वर्ष 2023 और 2025 में बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जबकि हर साल ओलावृष्टि और बदलते मौसम के चलते फसलों को नुकसान होता है। ऐसे में फसल बीमा योजना को लागू करना बेहद जरूरी हो गया है।जाखड़ ने मुख्यमंत्री को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए कहा कि 26 मार्च 2023 को आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र की योजना के बजाय अपनी फसल बीमा योजना लाने की बात कही थी। उन्होंने आग्रह किया कि अगर राज्य सरकार केंद्र की योजना लागू नहीं करना चाहती, तो अपनी ही योजना जल्द लागू करे ताकि किसानों को राहत मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के किसानों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अगर समय रहते बीमा योजना लागू कर दी जाती, तो किसानों को मुआवजा मिल जाता और सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ता। जाखड़ ने जोर देकर कहा कि अभी भी समय है और यदि सरकार वास्तव में किसानों के हित में काम करना चाहती है, तो 13 अप्रैल के विशेष सत्र में इस प्रस्ताव को पास किया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :