दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए वृंदावन आए थे।घटना दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट के पास हुई, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय तेज हवा चल रही थी। स्टीमर नदी के बीच पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और उसकी रफ्तार बढ़ गई। इसी दौरान वह पीपा पुल से टकराकर पलट गया।
जगराओं (लुधियाना) से आए पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि हवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे स्टीमर डगमगाने लगा और कुछ ही पलों में हादसा हो गया। मौसम विभाग की वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, घटना के समय करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सेना से मदद मांगी है। साथ ही गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय स्तर पर करीब 50 गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारत-नेपाल रिश्तों में नई दिशा औपचारिक दौरों की बजाय ठोस नतीजों पर जोर

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 नेपाल के विदेश मंत्री खनाल इन दिनों…
Share to :

इंफोसिस का नाम लेकर 6 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 कर्नाटक से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला…
Share to :

उत्तराखंड में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, देहरादून मेट्रो और हरिद्वार रोपवे परियोजनाओं पर तेज हुई कार्रवाई

उत्तराखंड 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
Share to :

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना ऑनलाइन गेम के टास्क के बाद तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा’

गाजियाबाद चार्ट फरीदाबाद ( दैनिक बनाना ) गाजियाबाद में एक दिल दहला…
Share to :