दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्चों के साथ यौन अपराध (POCSO) मामलों में सजा तय करने को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित की उम्र जितनी कम होगी, अपराध की सजा उतनी ही कठोर होनी चाहिए। साथ ही, यदि अपराध में एक से अधिक आरोपी शामिल हों तो सजा और बढ़ाई जानी चाहिए।यह टिप्पणी लुधियाना में 4 साल 7 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान की गई। मामले में 28 वर्षीय आरोपी सोनू सिंह ने बच्ची को उसके दादा की चाय की दुकान से बहला-फुसलाकर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।जस्टिस अनूप चितकारा और जस्टिस सुखविंदर कौर की खंडपीठ ने कहा कि देश में POCSO मामलों में सजा तय करने के स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी है, जिसके कारण फैसलों में असंगति देखने को मिलती है। इस कमी को दूर करने के लिए कोर्ट ने नया मानक निर्धारित किया है। इसके तहत सहमति की कानूनी उम्र को आधार मानते हुए, पीड़ित की उम्र जितनी कम होगी, सजा उतनी बढ़ेगी।कोर्ट ने पाया कि पीड़िता की उम्र 5 साल से कम थी और आरोपी अकेला था। इस आधार पर दुष्कर्म के लिए 25 साल के कठोर कारावास को उचित माना गया। वहीं हत्या के लिए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिसमें कम से कम 50 साल तक बिना किसी रिमिशन के जेल में रहना अनिवार्य होगा।
हाईकोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी की दोषसिद्धि बरकरार रखी, लेकिन यह भी माना कि हत्या पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि दुष्कर्म के सबूत मिटाने के लिए घबराहट में की गई। इसी आधार पर मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं रखा गया और मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा की पहलवान सारिका ने ओलंपिक रजत पदक विजेता गुजमान लोपेज को हराया

हरियाणा 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा झज्जर प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में…
Share to :

590 करोड़ IDFC बैंक घोटाला बिजली निगम का CFO बर्खास्त, फर्जी खातों से ₹50 करोड़ लेनदेन का आरोप

दैनिक खबरनामा 4 मार्च 2026 हरियाणा में सामने आए ₹590 करोड़ के…
Share to :

एचपीएससी भर्ती: बीसी-ए/बीसी-बी प्रमाणपत्रों को राहत, हरियाणा कैबिनेट ने दी वैधता को मंजूरी

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की…
Share to :

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट सेवा बड़हरा थाना के सभी चौकीदार पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित

बिहार 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)विधानसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

मोहाली में जमीन मालिकों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा, 1700 एकड़ में बसेगी न्यू चंडीगढ़ सिटी

मोहाली 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-3 बसाने की दिशा…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एस सी ओ प्लॉट्स की ई-नीलामी नए साल से शुरू

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एससीओ प्लॉट्स की…
Share to :