दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए वृंदावन आए थे।घटना दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट के पास हुई, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय तेज हवा चल रही थी। स्टीमर नदी के बीच पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और उसकी रफ्तार बढ़ गई। इसी दौरान वह पीपा पुल से टकराकर पलट गया।
जगराओं (लुधियाना) से आए पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि हवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे स्टीमर डगमगाने लगा और कुछ ही पलों में हादसा हो गया। मौसम विभाग की वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, घटना के समय करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सेना से मदद मांगी है। साथ ही गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय स्तर पर करीब 50 गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोनीपत को जाम से बड़ी राहत मुनक नहर एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, तीन साल में होगा निर्माण पूरा

हरियाणा 11 जनवरी(दैनिक खबरनामा) सोनीपत दिल्ली आवागमन के दौरान रोजाना ट्रैफिक जाम…
Share to :

राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर आज बड़ी बैठक, पीएम मोदी करेंगे अहम समीक्षा

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 नई दिल्ली Narendra Modi आज राजधानी दिल्ली…
Share to :

शंकराचार्य से आशीर्वाद के बाद अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, 7 फरवरी से SC-ST एक्ट के खिलाफ आंदोलन

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में…
Share to :

करोड़ों की लागत से बने फुटपाथ पर अतिक्रमण, पैदल यात्रियों को नहीं मिल रही राहत

छत्तीसगढ़ 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन से…
Share to :